नागपुर: नागपुर महानगर पालिका द्वारा शुरू की गयी अभय योजना को शहर की जनता ने हांथोंहाथ लिया है। संपत्ति कर में शास्ति यानि की पैनेल्टी में 90 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने योजना की शुरुवात करते हुए कहाँ था। बीते 15 मार्च को मनपा आयुक्त ने पत्रपरिषद लेकर 16 मार्च से अभय योजना की शुरुवात की थी। 16 मार्च से 20 मार्च के बीच कुल 3887 लोगों ने योजना का लाभ लेते हुए अपना एक मुश्त संपत्ति कर भरा। इस चार दिनों के भीतर ही मनपा को दो करोड़ 94 लाख 6 हज़ार 843 रूपए हासिल हुए।
नागपुर महानगर पालिका ने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अभय योजना की शुरुवात की है जिसमे उसे बड़े पैमाने पर रिकवरी की उम्मीद है। अन्य करो की ही तरह शहर की जनता पर बड़े पैमाने पर संपत्ति कर बकाया है। कर को छोड़ भी दिया जाये तो मूल संपत्ति पर 191 करोड़ रूपए का बकाया करदाताओं पर है।
आर्थिक तौर से जूझ रही महानगर पालिका ने पुराने बकाया को हासिल करने के लिए पैनल्टी में छूट की योजना शुरू की है इससे पहले पानी के बिल में भी इसी तरह की छूट दी गयी थी। जिसमे भी बड़ी रकम मनपा को हासिल हुई थी। अभय योजना को दो चरणों में लागु किया गया है। 24 मार्च तक पैनल्टी में 90 फ़ीसदी छूट दी गयी ही जबकि 24 से 31 मार्च के बीच 75 प्रतिशत तक की छूट का ऐलान किया गया है।
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews






