नागपुर देहात पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से गोमांस रखने पर चीन के तीन नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने 18 जनवरी को जिले के खापा में गुमगांव माइंस की तरफ जा रही एक कार को रोका था और उसमें से दस किलोग्राम मांस बरामद किया था। पुलिस ने उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ चीन के तीन नागरिकों को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने कहा कि मांस के नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया जिसमें खुलासा हुआ कि यह गाय का मांस है। इसके बाद पुलिस ने चीन के नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया। एक अदालत ने उन्हें 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...
सत्तापक्ष नेता की अनुपस्थिति से सभा स्थगित #vidarbhanews #nagpur #newsupdates #vidarbha #nagpurtoday
विदर्भ में 26 प्रतिशत वर्षा की कमी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurtoday
रायपुर से नागपुर जा रहे ट्रक में मिला 399 किलो गांजा #Crime...
Nagpur Crime: घर में घुसकर तलवार-चाकू से हमला | नागपुर में सनसनीखेज...




