Published On : Thu, Dec 25th, 2014

आर्णी में 3 बम, 23 जिंदा कारतूस मिले

Advertisement


लोगों में भय का वातावरण

3 bombs, 23 live cartridges found in Arni
आर्णी (यवतमाल)।
आर्णी के आमनी रोड़ के पास स्थित अरुणावती नदी के पात्र में गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब 3 बम और 23 जिंदा कारतूस मिलने से खलबली मच गई है. इस सभी सामग्री को आर्णी पुलिस ने कब्जे में लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही यवतमाल के डीवाईएसपी राहुल मदने घटनास्थल पहुंचे है. वे मामले की जांच कर रहें है. यह सभी स्फोटक सामग्री मिलने से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इसका प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है? यह सोंचकर लोगों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है.

लकड़ी बिननेवाले अफसर खान को मिली पेटी
रोजमजदूरी करनेवाला अफसर खान इसाक खान कुरैशी आज दोपहर को आर्णी के आमनी रोड़ की ओर गया था. वहां से अरुणावती नदी का पात्र करीब होने से वह उस दिशा में गया. इस नदी के पात्र में एक जगह अफसर का पैर किचड़ में फंस गया. यह पैर निकालते समय उसके पैर को कोई ठोस वस्तू लगने का अहसास हुआ. उसने उस वस्तू को किचड़ के बाहर निकलने के बाद देखा तो वह एक छोटी पेटी थी. इस पेटी को खोलने के बाद उसे उसमें हैंडबम और 23 जिंदा कारतूस दिखे.

3 bombs, 23 live cartridges found in Arni  2
उसने इसकी जानकारी साथ में पिता ईसाक खान को दी. जिसके बाद उन दोनों ने पेटी लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सारी जानकारी दी. 3 हैंडबम और 23 जिंदा काड़तूस देखकर पुलिस भी कुछ देर के लिए हक्काबक्का रह गई. बाद में उन्होंने घटनास्थल जाकर वहां का निरीक्षण किया. जब इन सबको किचड़ से साफ करने पर स्फोटक सामग्री दिखाई दी. जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आर्णी थानेदार ने सूचित किया. 17 वर्षीय अफसर की सराहना की जा रही है. उसके वजह से एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहले ही नष्ट कर दिया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.