जिलाधिकारी महिवाल ने किया उद्घाटन

यवतमाल। यवतमाल जिले में दूसरे शुद्ध पेयजल प्यूरिफायर का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया है. इससे पहले जिला परिषद के सीईओ डा. मलिनाथ कलशेट्टी ने पहले प्यूरिफायर का उद्घाटन मनदेव इस दूरदराज के गाव में किया था. नाममात्र शुल्क में यह साफ-सुथरा जल लोगों को मिलनेवाला है. जो शुल्क लिया जा रहा है, वह यूरिफायर की मरम्मत और रखरखाव के लिए ही है. एक रुपये में 1 लिटर, 5 रुपए में 10 लिटर और 10 रुपए में 20 लिटर पानी मिलनेवाला है. जिन लोगों को पानी चाहिए वे इतने रुपये के सिक्के उस मशीन में ड़ाले तो उन्हें उतना पानी उपलब्ध होगा. इसलिए इसे वाटर एटीएम का नाम दिया गया है. यह सुविधा जिलाधिकारी कार्यालय में बुलडाणा अर्बन बैंक और एएनएस इन्फोव्हैली द्वारा नि:शुल्क में कराई गई है. इस समय आरडीसी राजेश खवले, बुलडाणा अर्र्बन बैंक के अध्यक्ष राधेश्याम चांडक, एटीएम मशीन के निर्माता अमलवार उपस्थित थे. 90 फिसदी बिमारियां पानी से होती है. शुद्ध पानी मिलने से बिमारियां नहीं होगी. अमलवार खामगाव में नीजि आईटीआई चलाते है. इसी आईटीआई से उत्तीर्ण हुए छात्रों की मदद से यह वाटर एटीएम बनाया गया है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...



