Published On : Wed, Jun 14th, 2017

नागपुर के होटल प्राईड में मिली 28 वर्षीय युवती की लाश

Advertisement


नागपुर
: वर्धा रोड स्थित होटल प्राईड युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक अल्का प्रभाकर वालंजु (28) खारगढ़ पनवेल (रायगढ़) निवासी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह होटल प्राईड से सोनगांव पुलिस स्टेशन को फोन आया की रूम नंबर 121 में ठहरी युवती दरवाजा नहीं खोल रही है और बेल बजाने के बाद भी रूम के अंदर से किसी भी प्रकार का प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। सोनेगांव पुलिस गंभीरता को भांपते हुवे प्राईड होटल पहुंची। होटल प्रबंधक के तरफ रूम की दूसरी चाबी या मास्टर चाबी रहती है। डुप्लीकेट चाबी से पुलिस ने रूम का दरवाजा खोला। रूम के अंदर बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। बाजू में उसने उल्टिया भी की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्का नेस्ले नामक कंपनी में कार्यरत थी। अल्का कंपनी के सेमीनार के लिए कंपनी के द्वारा मंगलवार 13 जून 2017 को सुबह 8 बजे प्राईड होटल में आई। दिन भर नागपुर में कंपनी का काम-काज कर रात 8 बजे वह होटल पहुंची। रात को रूम नंबर 121 से खाना खाने के लिए ऑर्डर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अल्का के मंगेतर और उसके परिजनों ने अल्का को कई दफा फ़ोन किये। अल्का ने किसी का फोन नहीं उठाया तब अल्का के मंगेतर ने विचारे नामक व्यक्ति ने होटल प्राईड के रिशेप्शन काऊंटर पर फोन किया और उनको बताया कि अल्का वालंजु रूम नंबर 121 में रुकी है और वह फ़ोन नहीं उठा रही है। उसे फीड नामक बीमारी भी है, आप थोड़ा रूम में जाकर देखो ऐसा कहने के बाद होटल कर्मचारी सकते में आये सीधा रूम के तरफ भागे और दरवाजे की बेल बजाने लगे। रूम से किसी प्रकार का प्रतिसाद नहीं मिलने पर होटल प्राईड ने सोनेगांव पुलिस को सूचना दी गई।


सोनेगांव पुलिस घटना की बारीकी से जांच में जुटी है। सोनेगांव पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल अल्का के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल हस्पताल भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारी सच्चाई सामने आएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.