Published On : Wed, Apr 1st, 2015

नागपुर – मुंबई के दरम्यान 26 प्रिमिअम सुपरफास्ट विशेष ट्रेेन सेवाएं

Advertisement


नागपुर।
गर्मीयों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा नागपुर-मुंबई-नागपुर के दरम्यान प्रिमियम सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

02020 नागपुर – मुंबई प्रिमियम विशेषः नागपुर से दिनांक 4 अप्रैल 2015 से 27 जून 2015 तक (13 सेवाएं)  प्रत्येक शनिवार 16.00 बजे प्रस्थान होकर वर्धा आगमन 17.20 प्रस्थान 17.23 एवं छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई आगमन 06.15 बजे दूसरे दिन (रविवार) को होगा.

02019 मुंबई  – नागपुर प्रिमियम विशेषः  मुंबई से दिनांक 4 अप्रैल 2015 से 27 जून 2015 तक (13 सेवाएं) प्रत्येक शनिवार 00.25 बजे प्रस्थान होकर वर्धा आगमन 12.35 प्रस्थान 12.38 एवं नागपुर आगमन 14.30 बजे उसी दिन (शनिवार) को होगा.

ठहरावः- कल्याण, नाशिक, भुसावल, अकोला एवं वर्धा.

संरचना:- कुल 19 कोच जिसमें 1 प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित, 1 द्वितीय वातानुकूलित, 2 तृतीय वातानुकूलित, 12 शयनयान, 1 पैन्ट्री कार 2 एसएलआर.

Advertisement

आरक्षण: ट्रेन नंबर 02020/02019 नागपुर – मुंबई – नागपुर प्रिमियम सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का आरक्षण इण्टरनेट के माध्यम से ही होगा.

सभी यात्रियोें से अनुरोध है कि, कृपया उपरोक्त प्रिमियम सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का अपनी यात्रा हेतु लाभ लें.

Train Track

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.