Published On : Mon, Jan 12th, 2015

बुलढाणा : जिजाऊ जन्मस्थल विकास के लिए 250 करोड का निधि : मुख्यमंत्री

Advertisement


विकास प्राधिकरण की विशेष जिम्मेदारी पालकमंत्री पर

Jijau mata buldhana  (3)
बुलढाणा।
राजमाता जिजाऊ जन्मस्थल सिंदखेडराजा विकास प्राधिकरण के लिए शासन द्वारा 250 करोड की निधी तत्काल दी जाएगी. पालकमंत्री एकनाथ खडसे की ओर प्राधिकरण की विशेष जिम्मेदारी सौंपकर प्रभावी रूप से अमल किया जाएगा, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया.

सोमवार 12 जनवरी को मातृतीर्थ सिंदखेडराजा में मां जिजाऊके 417 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोल रहे थे. जिजाऊ सृष्टी परिसर में हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, रावसाहेब दानवे, पालकमंत्री एकनाथ खडसे, गृहराज्यमंत्री डा. रणजित पाटील, छत्रपती संभाजी राजे भोसले, सांसद सुप्रिया सुले व जिले के सभी जनप्रतिनिधी व हजारों नागरिक उपस्थित थे. सोमवार 12 जनवरी को सुबह से ही बडे उत्साह के साथ सिंदखेडराजा नगरी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा जिजाऊ जयंती मनायी गई. जिजाऊ सृष्टि पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य के गढ किल्लों का जतन करने के लिए पुरातत्व विभाग को विशेष निधी दिया जाएगा. सिंदखेडराजा विकास के लिए निधी की कमी नहीं होगी. यहां के विकास काम को जलदगती से पूर्ण करने के लिए पालकमंत्री एकनाथ खडसे की ओर विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. महाराष्ट्र के इस प्रेरणास्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए शासन द्वारा सभी तरह का प्रयास किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने अपने मंतव्य में मराठा आरक्षण लागू करने के लिए शासन का सकारात्मक रवैया होने का कहा व इस संदर्भ में उच्च न्यायालय में सक्षम विधिज्ञ के माध्यम से पैरवी की जाएगी, ऐसा भी उन्होंने कहा . इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने अपने मंतव्य में छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र का गौरव किया. सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मां जिजाऊ का जन्म स्थल यह महिला शक्ती का प्रेरणा स्थान है. छत्रपती संभाजी राजे भोसले ने राज्य के गढ-किल्लों का जतन होने के लिए शासन ने विशेष ध्यान देने की मांग की.

Jijau mata buldhana  (2)
इस दौरान सांसद प्रतापराव जाधव ने सिंदखेडराजा को ब श्रेणी का तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की. विधायक डा. शशीकांत खेडेकर ने सिंदखेडराजा परिसर के विभिन्न प्रश्नों को मुख्यमंत्री के सामने रखा. कार्यक्रम के आरंभ में जिजाऊ की प्रतिमा देकर मान्यवरों का स्वागत किया गया. एस अवसर पर मंच पर विधायक पांडूरंग पुंâडकर, चैनसुख संचेती, डा. संजय रायमूलकर, डा. संजय कुटे, आकाश फुंडकर, पुरूषोत्तम खेडेकर, कामाजी पवार, जि.प. अध्यक्षा अलका खंडारे, जिलाधिकारी किरण कुरूंदकर, अमरावती परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक चंद्रकांत उघडे, जिला पुलिस अधीक्षक शामराव दिघावकर, जि.प. के अतिरिक्त सीएओ सूर्यकांत हजारे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे. जिजाऊ जयंती दिन को सोमवार की प्रात:काल में  राजवाडा स्थित जिजाऊ जन्मस्थल पर जिला परिषद प्रशासन की ओर से महापूजा की गई. 7 बजे राजवाडा से जिजाऊ सृष्टी तक मां जिजाऊ प्रतिमा की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई. सुबह 9 बजे जिजाऊ सृष्टी पर ध्वजारोहण होने पर दोपहर १ बजे तक शाहिरी पोवाडे व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ.

सिंदखेड राजा में आगमन होने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, रावसाहेब दानवे आदि मान्यवरों ने राजे लखुजीराव जाधव के राजवाडा स्थित जिजाऊ जन्मस्थल का दर्शन लिया. इस दौरान जिजाऊ व बाल शिवाजी की प्रतिमा का पूजन कर अभिवादन किया.

Advertisement

Jijau mata buldhana  (1)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.