Published On : Wed, Jun 23rd, 2021

यशवंत स्टेडियम के सामने 25 मंजिल पार्किंग -सह कमर्शियल काम्प्लेक्स

Advertisement

नागपुर: राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधों में ढिलाई दिए जाने से कामकाज पूर्ववत शुरू करने में गति आई है। महा मेट्रो ने बड़े पैमाने पर पार्किंग और वाणिज्यिक विकास के लिए निविदाएं जारी की हैं। इन संपत्तियों के विकसित होने से नागपुर के सर्वांगीण विकास में मदद मिलने के साथ ही क्षेत्र का चेहरा मोहरा बदल जायेगा महामेट्रो ने यशवंत स्टेडियम के सामने 25 मंजिल पार्किंग -सह कमर्शियल काम्प्लेक्स के लिए 3 निविदाएं जारी की है ।

सबसे महत्वाकांक्षी यह परियोजना यशवंत स्टेडियम, (धंतोली) के सामने पार्किंग-सह-वाणिज्यिक परिसर के रूप में साकार होगी ।इसकी अनुमानित ऊंचाई 88 मीटर रहेगी। यह 25 मंजिला इमारत होगी। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर विकसित किया जाएगा।

भूमि क्षेत्र 19,890 वर्ग मीटर है और इसका उपयोग वाणिज्यिक है। अधिक्रत फ्लोर टू स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) 2.5 है, लेकिन प्रीमियम के भुगतान के अधीन ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) पॉलिसी के तहत 4.0 तक जा सकता है। निजी संचालक को खुली जगह के रूप में 15% जमीन खाली करनी होगी। इस साइट पर संभव अधिकतम निर्मित क्षेत्र 5.25 लाख वर्ग फुट रहेगा ।

यह परिसर एक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) द्वारा सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन से जुड़ा होगा। संचालक को निर्माण के लिए 4 वर्ष की अवधि दी जाएगी और निर्माण अवधि सहित रियायत की अवधि 60 वर्ष होगी।

Advertisement

ऑपरेटर को विकास नियंत्रण नियमों (डीसीआर) द्वारा अनिवार्य रूप से परिसर में चार पहिया, दोपहिया और साइकिल के लिए पार्किंग स्लॉट प्रदान करना होगा। इसके अलावा उन्हें 100 कारों और 100 दोपहिया वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की जगह देनी होगी।

महा मेट्रो निर्माणाधीन जीरो माइल फ्रीडम पार्क स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर पर एक विशिष्ट उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट भी विकसित कर रहा है। वहां 15 दुकानें बनाई जा रही हैं, जिनका क्षेत्रफल 8.75 वर्ग मीटर से 13.28 वर्ग मीटर के बीच है। लीज अवधि 9 वर्ष की होगी।

एजेंसी ने रीच -1 (सीताबर्डी इंटरचेंज से खापरी) और रीच -2 (सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर) के विभिन्न स्टेशनों पर 17.34 वर्ग मीटर से 89.35 वर्ग मीटर के क्षेत्र वाले 17 वाणिज्यिक स्थानों को पट्टे पर देने के लिए निविदाएं भी जारी की हैं। इन दुकानों की लीज अवधि भी 9 साल की होगी। रिक्त स्थान खापरी, एयरपोर्ट , राहटे कॉलोनी, बंसी नगर, वासुदेव नगर, रचना रिंग रोड और एलएडी स्क्वायर मेट्रो स्टेशनों पर हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.