Published On : Fri, Dec 30th, 2016

ढाई लाख के गांजे के साथ महिला ट्रेन में चढ़ने से पहले गिरफ्तार

Advertisement

ganja-seized
नागपुर:
नागपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक महिला के पास से 24 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2.40 लाख रुपए बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला दिल्ली की निवासी है, जो नागपुर से दिल्ली जाने वाली थी।

गुप्तचरों से पहले ही जीआरपी पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसके तहत जब रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय की तलाशी ली गई तो महिला के दो बैग से 12 पैकेट गांजा बरामद किया गया। लेकिन यह गांजा नागपुर स्टेशन पर कहां से लाया गया था, इसकी जानकारी और महिला का नाम जीआरपी पुलिस ने गुप्त रखा है। महिला गुरुवार को दोपहर 1 बजे सिकंदराबाद से निजामुद्दीन जानेवाली ट्रेन में सवार होनेवाली थी. यह जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आयी और ट्रेन में सवार होने से पहले ही महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.