Published On : Sun, Dec 19th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

24 घंटे के अंदर पंजाब में बेअदबी का दूसरा मामला, अब कपूरथला में पीट-पीटकर युवक की हत्या

Advertisement

पंजाब में 24 घंटे की भीतर बेअदबी के मामले में पीट-पीटकर हत्या करने का दूसरा मामला सामने आया है. अब कपूरथला में बेअदबी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. ऐसी ही घटना शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई थी.

कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के लोगों ने कथित तौर पर रविवार सुबह एक गुरुद्वारे से एक युवक को पकड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को सुबह 4 बजे निशान साहिब (सिख ध्वज) की ‘बेअदबी’ करते देखा गया.

हालांकि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, लेकिन सिख समूहों ने दबाव डाला कि उससे उनके सामने ही पूछताछ की जाए. स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई के बाद युवक की हत्या कर दी.

बता दें, शनिवार रात अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जिस वक्त गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ चल रहा था, उस वक्त एक शख्स सचखंड के अंदर पहुंचने के बाद जंगला कूदकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंच गया और उनके सामने रखी किरपाण को उठाने की कोशिश की, इसी दौरान सेवादारों ने उसे पकड़ लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में उसे एसजीपीसी के दफ्तर ले जाया गया. आरोप है कि सेवादारों और भीड़ ने उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.