Published On : Mon, Nov 4th, 2019

नागपुर मेट्रो रिच – 4 के लिए 2393 अंतिम सेगमेंट बनाने का कार्य शुरू

Advertisement

नागपुर -महा मेट्रो के सीताबर्डी से प्रजापती नगर कॉरीडोर का कार्य तेज गती से शुरू है. महा मेट्रो की ओर से भंडारा मार्ग स्थित आसोली स्थित कास्टिंग यार्ड मे रिच – 4 के अतिंम सेगमेंट कास्ट किया गया. रिच – 4 मे व्हायाडक्ट के लिए दो पिलर के बीच मे लगने वाले अंतिम 2393 क्र. का सेगमेट निर्माण का कार्य शुरू किया गया. एक सेगमेंट का वजन 45 टन ,चौडाई 8 .5 मीटर, लंबाई 3 मीटर रहती है. रिच – 4 कि कुल लंबाई 8.30 कि.मी. है . इस मेट्रो मार्ग पर पटरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है.

19 एकड परिसर मे मौजूद इस कास्टिंग यार्ड मे व्हायाडक्ट का निर्माण करने की शुरुवार अगस्त 2017 से की गई थी . इस स्थान पर सेगमेंट कास्टिंग का काम नवबंर 2019 मे पूर्ण हो गया है . अब तक इस रिच – 4 मे 79 % व्हायाडक्ट का कार्य पूर्ण हुआ है. एक ओर सेगमेंट का काम पूर्ण होने के बाद अब आय गर्डर एवं टी-गर्डर तैयार करने के लिए मेट्रो के अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी दिनरात कार्यरत है. इस कास्टिंग यार्ड मे एक दिन मे सामान्यतः 6 सेगमेंट तैयार किए जाते है .

अत्याधुनिक मशीन की सहायता से यह कार्य पूर्ण किया जाता है . प्रतिदिन कार्य शुरू करने के पूर्व सुरक्षा नियमो के संबंध मे कर्मीयों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाती है . सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन के बीच कि दूरी 8.30 किमी है . इस मार्गा पर कुल 09 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है. इस मार्ग पर मेट्रो यात्री सेवा प्रारंभ होने से मेयो हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन, कॉटन मार्केट, गांधीबाग, इतवारी जैसे व्यावसायिक क्षेत्र मे आवागमन के लिए नागरीको सुविधा होगी .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.