Published On : Sat, Jun 3rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

ओडिशा ट्रेन हादसे में अबतक 237 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

Advertisement

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 6:51 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर होते ही दोनों ट्रेनें पलट गईं. इस हादसे में अब तक 237 लोगों की मौत हो गई, जबकि 900 लोग घायल हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के अलावा, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस की टीमों के अलावा जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.