Published On : Fri, Apr 17th, 2015

बुलढाणा : 22 वी राष्ट्रीय कैरम स्पर्धा संपन्न

Advertisement


पुरुष और महिला वर्ग में सफलता

22nd  National Carrom competition thriving  (2)
बुलढाणा। 22 वी राष्ट्रीय कैरम स्पर्धा में पुरुष डबल में महाराष्ट्र संघ ने तथा महिला डबल पेट्रोलियम बोर्ड संघ ने जीत हासिल की है.

16 अप्रैल को हुई पुरुष डबल अंतिम स्पर्धा में महाराष्ट्र के गणेश टावरे और वसंत वैराल ने महाराष्ट्र के ही प्रकाश गायकवाड़ और संदीप दिबे को 25-10,12-25, 25-16 सेट से मात दी. तथा द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र संघ रहा. तिसरे क्रमांक के लिए हुई लढत में रिसर्व्ह बैंक के प्रशांत मोरे और एल. सुर्यप्रकाश ने चंडीगड के मो. तालीम मो. हसन को 25-23-5 से हराया. पेट्रोलियम बोर्ड की काजल कुमारी और स्नेहा मोरे इस जोड़ी ने चंडीगड़ के तुबासेहर और मनु गुप्ता इस जोड़ी को 22-7,11-16, 24-4 से हराकर तिसरा स्थान प्राप्त किया.

सभी विजेताओं को आशिया को ऑपरेटिव्ह अलायंस के समन्वय डा. सुकेश झंवर, बुलढाणा अर्बन के अध्यक्षा कोमल झंवर, अ.भा. कैरम फेडरेशन के संदीप पुंडकर, सचिव प्रभजित सिंह बछेर, जिला सचिव सतीश महेंद्रे, राजेश मंगल के उपस्थिति में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक देकर सम्मान किया गया. इस स्पर्धा के जज जे.व्ही संगम थे.

22nd  National Carrom competition thriving  (1)
विदर्भ का निखिल लोखंडे सेमीफायनल में  

सेमीफायनल के पहले पुरुष सिंगल स्पर्धा में विदर्भ के निखिल लोखंडे ने रिझर्व्ह बैंक के प्रशांत मोरे का 23-19, 0-25, 18-16 सेट से हराकर सेमीफायनल में जगह बनाई. दूसरे सिंगल स्पर्धा में योगेश परदेशी पेट्रोलियम ने एम. नटराजन एअर इंडिया को 25-3, 25-12 से हराया. तिसरे स्पर्धा में कर्णाटक के जहीर पाशा ने रिझर्व्ह बैंक के अब्दुल सगीर को 25-14, 25-17 से दो सेटों में हराया. चौथे स्पर्धा में मो. गुफरान एअर इंडिया पहले सेट में हारने के बाद दूसरे सेट में बढत लेकर पेट्रोलियम के वाय.एस.रेड्डी को 4-25, 25-4, 21-20 दो सेट में हराकर सेमीफायनल में जगह बनाई.

Advertisement

22nd  National Carrom competition thriving  (4)
22nd  National Carrom competition thriving  (3)
22nd  National Carrom competition thriving  (5)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.