नागपुर: शहर के तमाम पोल पर करीब 1.44 लाख एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदारों को सौंप दी गई है।
यह लाइटें बिजली का खर्च बचाने में मदद करती हैं। इसके बावजूद शहर की 21 हजार स्ट्रीट लाइटें अब भी एलईडी लगने का इंतजार कर रही हैं। नागपुर महानगरपालिका की बैठकों में कई पार्षदों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस मामले पर चर्चा की है, लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
दूसरी ओर, खराब स्ट्रीट लाइटों को बहाल करने के लिए ठेकेदार ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। अंत में प्रशासन की इस नाकामी का खामियाजा पीड़ित नागरिकों को ही भुगतना पड़ता है। छत्रपति चौक और दिघोरी के बीच के हिस्से में स्ट्रीट लाइट नहीं है। यही परिस्थिति गोरेवाड़ा में भी है। आठ रास्ता चौक और आॅरेंज सिटी हॉस्पिटल के बीच के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं।
परिणय फुके का कांग्रेस पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews #vidarbha
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की थंडर स्ट्राइक #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews
पोस्टमार्टम कक्ष में भरा पानी, व्यवस्था पर सवाल #maharashtranews #jalgoan #maharashtra #newsupdate
बारिश से नाले का पानी घरों में घुसा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra...
शेवगांव अतिक्रमण कार्रवाई पर वंचित का सवाल #maharashtranews #ahilyanagar #maharashtra #news
नासिक में रेड अलर्ट, भारी बारिश जारी #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news





