Published On : Fri, Feb 5th, 2021

दो महिलाओ के पास से 2,19,330 रुपए का 21 किलो गांजा किया जब्त

Advertisement

नागपुर– नागपुर चंद्रपुर के बीच में आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दो महिलाओ के पास से करीब 2,19,330 रुपए का 21.933 किलों गांजा जब्त किया गया है. आरपीएफ की जानकारी के अनुसार निरीक्षक आरपीएफ चंद्रपुर एन.पी.सिंह के निर्देशन मे आरक्षक प्रविण कुमार गुर्जर साथ मे आरक्षक कृष्ण कुमार मीना ट्रेन नं. 02805 विशाखापटनम – नई दिल्ली एक्सप्रेस मे चंद्रपुर से नागपुर तक गाड़ी मे गश्त कर रहे थे, गश्त के दौरान कोच नं. एस-2 मे सीट नंबर 49 एव 52 पर सफर कर रही 2 महिलाओ का बर्ताव संशयास्पद लगने की वजह से उनसे पूछताछ की गई , इसके बाद दोनों महिलाओ को नागपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और उनकी 5 बैगो की तलाशी ली गई, जिसमें से 4 बैग में गांजा पाया गया है.

आरोपी महिलाओ का नाम दीपा रानी है और वो उत्तरप्रदेश के थैलिया गांव की रहनेवाली है, दूसरी महिला का नाम बिनोती है और वो पश्चिम बंगाल में मांगलवाड़ी की रहनेवाली है. थाना प्रभारी आर. एल. मीना के निर्देशन में उप निरीक्षक सचिन दलाल द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्ती एवं सैंपल पंचनामा की कार्रवाई की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.