Published On : Tue, Mar 24th, 2020

पूरा भारत बंद, आज रात 12 बजे से पूरे हिन्दुस्तान में 21 दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू

Advertisement

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. आज रात 12 बजे से पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की धोषणा की है.

पीएम ने कहा कि ये जनता कर्फ्यू से एक कदम आगे का फैसला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता कर्फ्यू को हर भारतवासी ने सफल बनाया. एक दिन के जनता कर्फ्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है तो हम किस तरह से सभी भारतीय मिलकर एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पीएम ने कहा कि आप सभी इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं. पीएम ने कहा कि कोरोना के बारे में आप सुन भी देख रहे हैं और सुन रहे हैं. आप ये भी देख रहे हैं कि कैसे दुनिया के समर्थ देशों को भी इस बीमारी ने बेबस कर दिया है. ऐसा नहीं है कि उसके पास संसाधन नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियों के बावजूद ये बीमारी बढ़ती जा रही है. इसका एक मात्र विकल्प है सोशल डिस्टेंसिंग. इसका मतलब है कि एक दूसरे से दूर रहना, अपने घरों में बंद रहना. कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है. इसके संक्रमण की साइकिल को तोड़ना ही होगा.

कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल बीमार लोगों के लिए है, लेकिन ये सोचना सही नहीं है. सोशल डिस्टेंसिंग सभी के लिए है, प्रधानमंत्री के लिए भी है. कुछ लोगों की गलत सोच आपके परिवार को, आपको, आपके बच्चों को आपके दोस्तों बहुत मुश्किल में डाल देगी. अगर ऐसी लापरवाही जारी रही तो भारत को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसकी कीमत कितनी बड़ी होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश में पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन होने जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है. इस दौरान घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges