Published On : Mon, Jan 19th, 2015

यवतमाल : जिले में 2050 तहसीले किल्लत सदृश्य घोषित

Advertisement


पुसद तहसील में सर्वाधिक गाव, किल्लतवाले गावों में छूट लागू

यवतमाल। जिले में साल 2014-14 खरीफ मौसम की अंतिम पैसेवारी 50 पैसे या उससे कम रहनेवाले 2050 महसूल ग्रामों में किल्लतसदृष्य स्थिति की घोषणा की गई है. इसमें सर्वाधिक गाव पुसद तहसील के है. इन गावों में नियम के अनुसार छूट लागू की जानेवाली है. इनमें यवतमाल तहसील के 136 गाव किल्लत सदृष्य है. तहसील में  कलंब 141, बाभुलगाव 127, आर्णी 106, दारव्हा 146, दिग्रस 181, नेर 121, पुसद 187, उमरखेड़ 136, महागाव 114, केलपूर 131, घाटंजी 107, रालेगाव 132, वणी 160, मारेगाव 108 तो झरी जामणी तहसील के 117 गावों को शामिल किया गया है.

इन गांवों के लिए 8 प्रकार की सुविधा सरकार की ओर से उपलब्ध की जानेवाली है. जिसमें जमीन महसूल में छूट, सहकारी कर्ज का पुनर्गठन, खेत से जुड़े कर्ज वसूली को स्थगिती, बिजली बिल में 33.5 फिसदी छूट, 10 वीं और 12 वीं की विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क में माफी, रोजगार हमी योजना अंतर्गत लिए जानेवाले कामों के निकषों में कुछ प्रमाण में सहूलियत, जरूरी स्थानों पर जलापूर्ति टैंकर का इस्तेमाल, किल्लत घोषित गावों में किसानों के मोटरपंप का बिजली कनेक्शन की बिजली खंडीत न करना आदि छूट को शामिल किया गया होने की जानकारी जिलाधिकारी दी है.

Killat sadrushy Gram

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.