Published On : Tue, Dec 25th, 2018

2019 का चुनाव किसान के मुद्दे पर होगा,सरकार उसी की बनेगी जो किसान के साथ खड़ी होगी – राजू शेट्टी

Advertisement

नागपुर : स्वाभिमान किसान संगठन के प्रमुख और सांसद राजू शेट्टी के मुताबिक वर्ष 2019 में होने वाला आम चुनाव सिर्फ किसान के मुद्दे पर ही होगा। जो राजनीतिक दल किसानों के साथ खड़ा होगा जीत भी उसे ही हासिल होगी। शेट्टी इन दिनों विदर्भ में अकालग्रस्त भाग के दौरे पर है इसी दौरान मंगलवार को उन्होंने नागपुर में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की जमकर आलोचना करते हुए किसानों को सरकार द्वारा गुमराह करने का आरोप लगाया। शेट्टी के मुताबिक राज्य में 155 तहसीलों को अकालग्रस्त घोषित किया गया है लेकिन यह आकड़ा वास्तविकता के परे है। जिस जिले में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है ऐसे यवतमाल की एक भी तहसील इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

कर्जमाफी को 17 महीने हो चुके है, बावजूद इसके आज भी बड़ी संख्या में किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला है और जिन्हे लाभ मिला भी है उन्हें बैंक नया लोन नहीं दे रही है। राज्य में करीब 12 लाख किसानों ने बीमा की किश्त भरी है फिर भी इन्हे लाभ नहीं मिल पाया है। सूखाग्रस्त भाग में बीमा कंपनियां 25 फीसदी बोनस देती है जो भी किसानों को नहीं मिल पाया है। यह आंकड़ा चार हजार करोड़ का है इसका कुछ हिस्सा भी किसानों को मिल जाता तो इससे बड़ी आर्थिक राहत प्रदान होती। सरकार की नीति किसान विरोधी है।

किसान परेशान है फिर भी सरकार राम मंदिर,गाय और हनुमान के मुद्दे पर उलझी है। किसानों का उत्पादन बढ़ने पर सरकार चिंता में पड़ जाती है कि उत्पादन हो उचित भाव कैसे दिलाया जाये। सरकार को चाहिए की वह निर्यात पर खुली छूट दे डे। लेकिन सरकारों का ध्यान किसान के उत्पादन से ज्यादा क्रूड ऑइल पर होता है क्यूँकि इसमें भ्रस्टाचार और मुनाफाखोरी की संभावना है।

जाली बीज और असमय वर्षा से किसान हुए परेशान
राजू शेट्टी का कहना है कि इस वर्ष हुए अकाल को अलग नजरिये से देखने की जरुरत है। वर्षा तो हुए लेकिन असमय जिस वजह से किसानों को खरीफ की फसल पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। सोयाबीन,कपास,तुअर दाल के साथ अन्य फसलों के उत्पादन में कमी आयी। रही कसी कसर जाली बीजों ने पूरी कर दी। किसान अब अपने अधिकारों को लेकर अधिक जागरूक हो चुका है। देश भर में किसान प्रदर्शन कर रहा है। अब आने वाली सरकार वही होगी जो किसानों की बात सुनेगी।

Advertisement

राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन
एक समय शरद पवार के धुरविरोधी समझे जाने वाले राजू शेट्टी ने उनकी पार्टी से दोस्ती का हाँथ बढ़ाया है। नागपुर में शेट्टी ने कहाँ कि वह आगामी चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में उनकी पार्टी कोल्हापुर,सांगली,धुले,बुलढाणा,वर्धा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। गठबंधन को लेकर वह आश्वस्त है इसके बावजूद अगर किन्ही कारणों से गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.