Published On : Sat, Jun 17th, 2017

20 वर्षीय लड़की को किडनैप कर बलात्कार, वारदात के दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ़्तार

Advertisement


नागपुर:
माँ से विवाद के बाद परिवार की गाड़ी से उतर कर रास्ते पर अकेली जा रही 20 वर्षीय युवती का बीच सड़क से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेल्वे के उच्च अधिकारी के ड्राइवर राजेश चीखललोडे को गिरफ़्तार कर लिया गया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद आरोपी पर बलात्कार के साथ ही अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता दूसरे राज्य की है और बीते ढाई सालों से नागपुर में पढाई कर रही है। शुक्रवार रात को वह अपनी माँ और परिवार के अन्य लोगो के साथ बहार खाना खाने गई थी। वहाँ से लौटते हुए उसका माँ से विवाद हुआ जिसके बाद वह अपनी पारिवारिक कार से उतर गयी। जिस समय वह शहर के गांधीनगर इलाके में सड़क से अकेले गुजर रही थी उसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन से गुजर रहे आरोपी की पीड़िता पर नज़र पड़ी। उसने लड़की के सामने वाहन रुकाया और जबरजस्ती लड़की को कार में बिठाया। यहाँ से वह उसे पहले रेल्वे स्टेशन ले गया फिर बाद में सेमिनरी हिल्स इलाके में ले जाकर कार के भीतर ही उसके साथ बलात्कार किया। कर के भीतर से मदत के लिए पीड़िता ने मदत से लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़की की आवाज़ को दबाने के लिए आरोपी ने कार के म्यूजिक सिस्टम की आवाज फुल कर दी और लड़की से मारपीट भी की उसका गला भी दबाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को वही ले जाकर छोड़ दिया जिस जगह से उसने उसका अपहरण किया था। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुँची और सारी आप बीती माँ को बताई।जिसके बाद माँ के साथ उसने तुरंत अंबाझरी थाने पहुँचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद तुरंत हरकत में आयी पुलिस ने केवल दो घंटे के भीतर आरोपी राजेश को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह काबुल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छत्तीसगढ़ भागने की तैयारी में था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.