
पटियाला: पंजाब की एक स्थानीय अदालत ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी का दोषी ठहराया है। दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी अदालत ने दोषी ठहराया है। दलेर मेहंदी फिलहाल पंजाब पुलिस की कस्टडी में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर और उनके भाई को अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया गया। ये दोनों लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश लेकर चले जाते थे।
इसके लिए लोगों से पैसे लिए जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998 और 1999 के दौरान इन दोनों भाइयों ने 10 लोगों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाया था। बख्शीश सिंह नाम के शख्स ने 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की थी।
दलेर मेहंदी और अन्य के खिलाफ 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। दलेर ने 1998 और 1999 में अमेरिका में शो किए थे। अपने क्रू के 10 सदस्यों को उन्होंने अमेरिका में ही छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन लोगों से पैसे भी लिए गए थे। इसी दौरान एक ऐक्ट्रेस के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए दिलेर ने क्रू मेंबर्स की तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को में छोड़ दिया था।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




