Published On : Sat, Nov 22nd, 2014

पवनी : सर्प दंश से दो महिलाओं की मौत

Advertisement


सवांदाता / चंद्रशेखर कठाने

पवनी (भंडारा)। पवनी तालुका के मांगली और कन्हालगांव में दो महिलाओं की सर्प दंश से मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी खरीप फसल काटने की शुरुवात हुई है. कटाई के लिए मजूरी एवं हुंडा पद्धति से धान की कटाई की जाती है. जिससे महिलाओं को रोजगार मिल जाता है. यहां के कन्हालगांव निवासी सुनीता संजय नागपूरकर(36) को धान की कटाई करते दौरान सांप ने कांट लिया. वही मांगली निवासी हेमलता गजानन धर्वे(29) को भी धान की लादी जमा करते दौरान सांप ने कांट लिया. महिलाओं को ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई. महिलाओं की मौत से सरकार के नियम अनुसार मृतक के परिवार को आर्थिक मदद मिले ऐसी आशा पंस. सदस्य भाऊराव वैद्य और आझाद किसान संघटना के अध्यक्ष किशोर पंचभाई ने व्यक्त की है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.