मलकापुर (बुलढाणा)। चोरी का आटो दो युवकों द्वारा बुलढाणा रोड से लेकर जाने की जानकारी पो. उप. नि. गवारगुरु को मिलते ही पुलिस ने वानखेडे पेट्रोल पंप पर नाकाबंदी करके आटो समेत 2 चोरो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुरवार रात 9 बजे उक्त कार्रवाई की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलथाणा रोड की ओर आटो क्र. एम.एच. 39-7483 में दो अज्ञात युवकों ने आटो चोरी करके ले जाने की जानकारी पो. उप. नि. गवारगुरु, रमेश रावकरगे को मिली. जानकारी के अनुसार पो.हे.का. संजय किनगे, निलेश पुंडे, ना.पो.का. गणेश अखाडे आदि ने बुलढाणा रोड पर जे.के. स्टील सामने नाकाबंदी लगाईं. उपरोक्त आटो आया और उसमे सुरेश श्रीराम मानेकर (25) नि.उगवा, अकोला और गोपाल किसन केठेकर (45) नि. गोपालकृष्ण नगर दोनों मलकापुर से बुलढाणा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नाके के पास आटो को रुकाया गया तह दोनों को आटो के संदर्भ में पूछताच की तो टालमटोल के जवाब दिया. जिससे पुलिस ने उक्त आटो जप्त किया.
आटो का चेसिस नंबर से जांच करने पर आटो नंदुरबार से 14 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने चुराया ऐसा पता चला. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 38/15 394, 34 के तहत मामला दर्ज करने की जानकारी पो.उप.नि. सुधाकर गवारगुरु ने दी तथा उक्त मामले की जानकारी मलकापुर पुलिस ने नंदुरबार पुलिस को दी.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




