Published On : Mon, Nov 17th, 2014

पुसद : 2 चोर पुलिस के जाल में

Advertisement


ट्रॅक्टर-ट्रॉली चोरी का मामला

पुसद (यवतमाल)। शहर के कोपरा फाटे से ट्रॅक्टर-ट्राली चुरानेवाले चोरों को पुलिस ने वाशिम जिले के जयपुर से गिरफ्तार किया.  न्यायालय में पेश करने पर आरोपियों  को पुलिस रिमांड में भेजा गया है. इन 2 चोरों से कई चोरियों का पर्दाफाश हो सकता है.

सूत्रों के अनुसार शहर के कोपरा फाटे पर से एक दुकान के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्रोली इन चोरों ने 12 नवंबर की रात में चोरी किया था. इस मामले में पुलिस शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी. पुलिस की जांच में उक्त ट्राली वाशिम जिले के जयपूर (ढिल्ली) गाव में दिखाई दी. पुलिस ने इस मामले में वि ल काले (44) एवं रोहिदास देवसिंग चव्हाण (26) दोनों वाशिम जिले के जयपूर निवासी को गिरफ्तार किया है. पिछले कई दिनों से पुसद में वाहन चोरी होने की शिकायतें पुलिस थाने में दर्ज है. जिससे इन चोरों से और कई चारियों के सुराग मिल सकते है.

youth arrest

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.