Published On : Sat, Mar 21st, 2015

कोंढाली : दो दुर्घटनाओं में दो की मौत

Advertisement


कोंढाली (नागपुर)।
दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की मौत हो गई. घटना 19 मार्च को घटी है. प्रवीण नानाजी सावरकर (30) और कामगार राजू दुजूराम जटाव (25) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण सावरकर अमरावती से कोंढाली मोटरसायकल से घर जा रहा था. इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे उडानपूल पर अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इसमें प्रवीण डिवाइडर पर गिर गया. जख्मी अवस्था में उसे प्राथमिक आरोग्य केंद्र में दाखिल किया गया. उपचार के बाद उसे नागपुर के व्होकार्ड में रेफर किया गया. जहां उसे डॉकटरों ने मृत घोषित कर दिया.

दूसरी घटना में राजू जटाव अपनी मोटरसायकल से कोंढाली की ओर जा रहा था. इसी दौरान वहं कुंभारपूरा रोड के किनारे खड़े बंद वाहन पर जा भिड़ा. उसे जख्मी अवस्था में प्राथमिक आरोग्य केंद्र कोंढाली में भर्ती किया गया. लेकिन हालत गंभीर हने के बाद उसे नागपुर भेजा गया. जहा उसे डॉकटरो ने मृत घोषित कर दिया. दोनों दुर्घटनाओं में युवकों को सर पर जबरदस्त चोट आई थी. कोंढाली पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.