Published On : Tue, Jan 27th, 2015

नांदागोमुख : दो किसानों की आत्महत्या

Advertisement

Farmer Suicide
नांदागोमुख (नागपुर)।
यहां के 2 किसानों ने फसल नहीं होने तथा कर्ज से तंग होकर आत्महत्या कर ली. पुरुषोत्तम काशीनाथ वदखल (50), मुरलीधर दशरथ मिलमिले (25) मृतक है.

प्राप्त जानकारी अनुसार पहली घटना में नांदागोमुख के पुरुषोत्तम वदखल ने घर के सामने के कुए में कुदकर आत्महत्या कर ली. उसकी छत्रापुर जैनपुर परिसर में 4 एकड खेत है. पुरुषोत्तम खेत में फसल नही होने और कर्ज के तनाव में था. वहीं दुसरी घटना में मुरलीधर मिलमिले ने मालेगांव जोगा के खेत परिसर में पेड़ को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पता नहीं चला. दोनों घटना का मामला केलवड पुलिस ने दर्ज किया है. थानेदार योगेश पारधी के मार्गदर्शन में बिट जमादार चंद्रशेखर गडेकर आगे की जांच कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.