Published On : Tue, Jan 24th, 2017

कृषि मंत्री के गृह जिले में दो किसानों ने मौत को गले लगाया

Advertisement


नागपुर:
 विदर्भ में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी ही है। मंगलवार को कृषि मंत्री के गृह जिले में ही दो किसानों ने मौत को गले लगा लिया। बुलढाणा कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गृह जिला है जहाँ मंगलवार को एक युवा किसान के साथ ही एक अन्य किसान ने कर्ज बाजारी और उचित उत्पादन न मिल पाने की वजह से मौत को गले लगा लिया। जिले की नांदुरा तहसील के भालेगाव में धोदुजी भगत नाम के किसान ने जहर पीकर जबकि इसी तहसील के नारखेड़ में 28 वर्षीया युवा किसान अनंता तायड़े ने लगातार हो रहे कम उत्पादन और बैंक के बढ़ते कर्ज की वजह से परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोनों किसानों की आत्महत्या की वजह एक ही है। बुलढाणा कृषि मंत्री का गृह जिला है ऐसे में किसानों की लगातार हो रही आत्महत्याएं गंभीर सवाल उठाती है। सरकार के लगातार प्रयास और मदद के दावों के बीच भी आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.