Published On : Fri, Feb 13th, 2015

गड़चिरोली : 2 खूंखार नक्सली गिरफ्तार

Advertisement


Shivaji-&-savita

7 वर्षों में पहली बार डीवीसी सदस्य गिरफ्तार
20 लाख का था पुरस्कार

गड़चिरोली। गड़चिरोली जिला पुलिस दल के विशेष अभियान दल ने महाराष्ट्र-छत्तीसगड़ राज्य के सीमा परिसर में  एटापल्ली तालुका के तोड़गट्टा गांव के जंगल परिसर से दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गड़चिरोली जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने आज शुक्रवार शाम को स्थानीय जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रपरिषद में यह जानकारी दी. शिवाजी उर्फ़ मैनु पोसुडी व सविता उर्फ़ अस्मिता बाजु तुमरेटी ऐसे नक्सलियों के नाम है. शिवाजी नक्सलियों के डीवीसी कमिटी का सदस्य है तथा कंपनी प्लटून क्रमांक तीन का कमांडर है. वहीं सविता कंपनी क्रमांक तीन की सदस्या है.

दोनों नक्सलियों को दो दिन पूर्व महाराष्ट्र-छत्तीसगड़ राज्य के सीमा क्षेत्र के एटापल्ली तालुका के जांभियागट्टा पुलिस थानाअंतर्गत आनेवाले तोड़गट्टा गांव के जंगल परिसर से पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 006 / 2014, भादवि की धारा 307, 143, 147, 148, 149, 120 (ब) 3/25 के तहत मामला दर्ज किया हैं। नक्सलियों की कड़ी जांच की गई. जांच करने पर दोनों खूंखार नक्सली होने का स्पष्ट होता है. ऐसा जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.