Published On : Wed, Jan 28th, 2015

अकोला : मामा-भांजे का शव मिला कुएं में

Advertisement


अकोला
। तीन दिन बाद जिस युवक की शादी होनेवाली थी आज उसके घर में खुशी की जगह मातम की खबर ने पलक झपकते ही खुशियां कापूर कर दीं. गुडधी रेल लाइन के समीप एक कुएं में युवक का शव मिलने की खबर ने जठारपेठ परिसर ही नहीं पूरे जिले को हिला दिया, क्योंकि उस शव के साथ कुएं में आठ वर्षीय भांजे का शव भी पाया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर खोजबीन में जुटी हुई है.

इस संदर्भ में जांच कर रहे एपीआई वाघमोडे ने बताया कि पहली नजर में यह हादसा प्रतीत हो रहा है. संभवत: युवक की बाईक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी होगी, लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय की जा सकेगी .

प्राप्त जानकारी अनुसार जठारपेठ परिसर के सातव चौक में ओंकार अपार्टमेंट है, जहां सजनलाल गुप्ता का परिवार रहता है. रेल विभाग से सेवानिवृत्त हुए गुप्ता परिवार के बडे बेटे संदीप सजनलाल गुप्ता का विवाह करीब थ. गुरूवार 29 जनवरी को उसकी शादी थी. इसी उपलक्ष्य में सगे, संबंधी एवं परिजन घर में पहुंचने आरंभ हो गए थे. मुंबई निवासी बहन भी अपने आठ वर्षीय बेटे ऋषिकेश शंभू गुप्ता के साथ पिता के घर आई हुई थी. बीती शाम 5 बजे संदीप ने घर में दैनिक कार्य निबटाए तथा पानी आदि भरकर वह अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमएच-30 एडी-352 पर सवार होकर अपने भांजे ऋषिकेश के साथ बाहर निकला. लेकिन रात में लौटकर घर वापस नहीं आया. सुबह गुडधी रेल फाटक के समीप स्थित एक खेत में बने कुएं में संदीप का शव पाया गया. कुएं में दो शव होने की जानकारी के बाद अकोला मनपा के दमकल विभाग को सहायता के लिए बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने दोनों के शव कुएं के बाहर निकाले. इस दौरान उन्हें कुएं में गिरी हुई मोटर साइकिल भी मिली.

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाईन के एपीआई वाघमोडे के दल ने यह अनुमान लगाया कि संभवत: घूमने के उद्देश से इस ओर निकले संदीप की बाईक अनियंत्रित होकर दोनों के साथ कुएं में गिरी होगी. लेकिन दोनों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ज्ञात हो सकेगा. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों समेत गुडधी परिसर तथा अकोला के नागरिकों ने कुएं के आसपास भीड लगा दी थी. पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मानकर चल रही है. लेकिन यह हत्या है, आत्महत्या या घातपात? इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.

File pic

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.