Published On : Fri, Jan 23rd, 2015

तिवसा : आखों में मिर्च झोंककर 2.80 लाख लूटे

Advertisement


तिवसा (अमरावती)।
बचत समूह के कर्ज की 2.80 लाख रकम मिर्च पावडर आखों में झोंककर लूट लिए जाने की घटना शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे शिरजगांव मोझरी-धोत्रा मार्ग पर हुई. तिवसा  पुलिस ने इस संबंध में लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है. वरूड के केदारखेडा निवासी प्रशांत दूधकवरे(31) एस के मायक्रो फायनांस बैंक का कर्मचारी है. शुक्रवार को सुबह वह 7.30 बजे शिरजगाव मार्ग से बजत समूह सदस्यों के लिए मंजूर 2.80 लाख राशि ले जा रहा था. यह राशी शेंदोला धसकट, सालोरा, मालेगांव, धोत्रा के 25 सदस्यों के लिए मंजूर हुआ था. दुपहिया से जा रहे प्रशांत को दो लोगों ने रोककर उसके आंखों में मिर्च पावडकर फेककर रकम छीन ली. सूचना पर तिवसा पुलिस ने चारो ओर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.