Published On : Sat, Feb 1st, 2020

12,350 रुपए की 190 बोतल शराब की जब्त

Advertisement

नागपुर– शनिवार को लावारिस हालत में 12,350 रुपए की शराब रेलवे स्टेशन पर मिली। दिनांक 1.2.2020 को CPDS टीम के स. उप. निरी सीताराम जाट, प्रधान आरक्षक शशिकांत गजभिये, आरक्षक जसवीर सिंह, आरक्षक नितेश ठमके व स. उप. निरी रामनिवास यादव और राज्य उत्पादन शुल्क अ विभाग नागपुर के निरीक्षक केशव चौधरी व उप निरीक्षक संजय मोरे के साथ संयुक्त रेड की गई।

रेड के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन नंबर 12968 जयपुर चेन्नई एक्सप्रेस के एस -3 कोच मे 2 संदिग्ध व लावारिस बैग दिखाई दिये। बैगों को आरपीएफ थाना नागपुर लाकर एएसआई सीताराम जाट के द्वारा दो पंचो समक्ष बैगों को खोलकर देखने पर मध्य प्रदेश राज्य निर्मित अँग्रेजी 190 बोतल शराब की बोतले जिसकी कुल कीमत- 12,350 पाई गई।

जिसे निरीक्षक आर.आर.जेम्स के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आर.पी.एफ. नागपुर भवानी शंकर नाथ ले मार्गदर्शन में की गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.