Published On : Tue, Jan 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फिर खुलेंगे मेस्टा के अंतर्गत 18 हज़ार स्कूल

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र इंग्लिश स्कूल ट्रस्टीज एसोसिएशन (मेस्टा) ने 17 जनवरी से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। इस फैसले की घोषणा मेस्टा के अध्यक्ष संजय तायडे ने की। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके माता-पिता की सहमति हासिल करने के बाद ही स्कूलों में जाने की अनुमति दी जाएगी। पूरे महाराष्ट्र में लगभग 18 हज़ार स्कूल मेस्टा के अंतर्गत आते हैं।

तायडे ने कहा कि एसोसिएशन ने राज्य सरकार से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए कई अनुरोध किए हैं। अन्य सभी एजेंसियों को सामान्य रूप से काम करने की अनुमति के साथ, केवल शैक्षणिक संस्थानों को ही क्यों बंद किया जा रहा है।

तायडे ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ चर्चा के बाद मेस्टा ने शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। सभी कोरोना मानदंडों का पालन करते हुए शिक्षण संबंधित कार्यों का संचालन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.