Published On : Tue, Dec 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लंपी डिजीज से 176 मवेशियों की मौत

Advertisement

नागपुर: जिले में मवेशियों को होने वाली लंपी महामारी फैलती ही जा रही है। कुछ हफ्तों पहले सावनेर व हिंगना तहसील में 10-12 मवेशियों में लंपी जैसे लक्षण पाए गए थे। अब तेजी से जिले के सभी 13 तहसीलों में यह महामारी फैल गई है। सहायक पशु संवर्धन आयुक्त डॉ. युवराज केने ने जानकारी दी कि जिले के 388 गांवों में संक्रमित मवेशी पाए गए हैं

जिनका उपचार शुरू किया गया है। अब तक कुल 3453 मवेशी संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इनमें से 2465 के रोग मुक्त होने की जानकारी भी उन्होंने दी। जिले में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 404292 मवेशियों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। जिले को अब तक 4.15 लाख वैक्सीन प्राप्त हुए हैं।

इस महामारी से बाधित 176 मवेशियों की मौत हुई है। हिंगना, सावनेर, पारशिवनी, कामठी, नागपुर ग्रामीण, मौदा, काटोल, कलमेश्वर, नरखेड़, रामटेक, उमरेड व भिवापुर के बाधित गांवों के साथ ही सभी गांवों में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों से डॉ. केने ने अपील की है कि वे अपने मवेशियों को वैक्सीन लगवाएं। लंपी के लक्षण दिखने पर तत्काल ग्राम पंचायत या वेटरनरी अस्पताल में सूचना देकर उपचार शुरू करवाएं। समय पर उपचार से मवेशी स्वस्थ हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.