Published On : Sat, Jan 20th, 2018

दिल्ली : प्लास्टिक कारखाने में लगी भीषण आग में 17 की मौत

Advertisement

Plastic Godown Fire

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दिल्ली के अग्निशमन विभाग को शाम करीब 6:20 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 से 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं. हालांकि रोहिणी के एसपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस घटना में अभी तक 17 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि इस आग में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, तीन मंजिल से कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी. आग में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. मौके पर दमकल की गाड़ियों के अलावा एंबुलेंस भी मौजूद हैं. हालांकि, अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. मरने वालों में महिलाएं और बच्चें भी बताए जा रहे हैं.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, राहत-बाचव कार्य अभी भी जारी है. पुलिस कारखाने के भीतर और शवों की तलाश कर रही है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे हादसे में कुल 17 शव बरामद किये गये हैं, जिनमें पहली मंजिल पर 13 लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं. बवाना में प्राइवेट फैक्टरी में भीषण आग लगने की जानकारी मिली है. कई के हताहत होने की खबर मिली है. इस घटना की जानकारी ली जा रही है.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges