Published On : Sat, Feb 27th, 2021

पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस

Advertisement

अबतक करीब डेढ़ करोड़ को लगा टीका

नागपुर– भारत कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर चढ़ने लगा है. लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 16,577 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 590 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में तीसरे दिन 8000 से ज्यादा केस

Advertisement

महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए. महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में कुल मामले बढ़कर अब 21,38,154 हो गए. अब तक 52,041 मरीजों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के नए मामलों में से 40 प्रतिशत मामले मुंबई, पुणे, नागपुर और अमरावती के हैं. राज्य में अब तक 20,17,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 67,608 मरीज संक्रमित हैं.

करीब डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका
26 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 42 लाख 42 हजार 547 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन सात लाख 69 हजार 904 लोगों को टीका लगा. इससे एक दिन पहले सर्वाधिक 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. सरकार ने फैसला किया है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 26 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 54 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से आठ लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 13वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.