Published On : Fri, Jan 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

न्यूड डांस मामले में थानेदार को हटाया, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

उमरेड. तहसील के ब्राम्हणी ग्राम में शंकरपट के बाद बंद शामियाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुए न्यूड डांस के मामले में थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत सोलसे को हटा दिया गया. उनके स्थान पर गोंदिया के प्रमोद घोंगे की नियुक्ति की गई. इस मामले में अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें 3 आरोपियों को सूचना पत्र देकर छोड़ दिया गया. इनमें नागपुर निवासी 25 वर्षीय युवती डांसर का समावेश है.

12 आरोपियों को नागपुर सेंट्रल जेल में रवानगी हुई है तथा ब्राम्हणी ग्राम के उपसरपंच रितेश विनोद आंबोने को इस मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका एक दिन का पीसीआर एसआईटी द्वारा प्राप्त किया है. नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर के मार्गदर्शन में उप विभागीय पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़ तथा पुलिस निरीक्षक शुभांगी वाजे आदि की टीम इस मामले की जांच में जुटी है. नवनियुक्त थानेदार घोंगे के 2 दिन पूर्व ही पदभार संभालने की जानकारी है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.