Published On : Tue, Jul 18th, 2017

नागपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा 16 किलो गांजा, आरपीएफ की कार्रवाई

Advertisement

15 kg Ganja seized at Nagpur Railway Station
नागपुर:
नागपुर रेलवे स्टेशन से नशीले पदार्थो की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. पिछले हफ्ते स्टेशन पर गांजा मिलने के बाद मंगलवार को सुबह रेलवे पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 से 2 बैग सीट के नीचे से बरामद की गई है. जिसमें से 15 से 16 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त किए गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार आरक्षक विकास शर्मा प्लेटफार्म क्रमांक पर गश्त लगा रहे थे. उसी दौरान उन्हें सीट के नीचे दो बैग दिखाई दिए. जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठों को जानकारी दी. कंमांडेंट ज्योतिकुमार सतीजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्लेटफार्म पर पहुंचे. डॉग स्क्वाड को भी प्लेटफार्म पर लाया गया. बैग की तलाशी लेने पर दोनों ही बैगों से गांजा बरामद किया गया. आरपीएफ की ओर से एक हफ्ते के भीतर इसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 10, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,50,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,76,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above