
नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन से नशीले पदार्थो की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. पिछले हफ्ते स्टेशन पर गांजा मिलने के बाद मंगलवार को सुबह रेलवे पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 से 2 बैग सीट के नीचे से बरामद की गई है. जिसमें से 15 से 16 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त किए गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है.
जानकारी के अनुसार आरक्षक विकास शर्मा प्लेटफार्म क्रमांक पर गश्त लगा रहे थे. उसी दौरान उन्हें सीट के नीचे दो बैग दिखाई दिए. जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठों को जानकारी दी. कंमांडेंट ज्योतिकुमार सतीजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्लेटफार्म पर पहुंचे. डॉग स्क्वाड को भी प्लेटफार्म पर लाया गया. बैग की तलाशी लेने पर दोनों ही बैगों से गांजा बरामद किया गया. आरपीएफ की ओर से एक हफ्ते के भीतर इसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



