Published On : Fri, Jul 19th, 2019

15000 घरों की बिजली गुल

Advertisement

नागपुर: शहर में 3 जगहों पर खुदाई कार्य के चलते बिजली का अंडरग्राउंड केबल ध्वस्त कर दिया गया जिसके चलते 15,000 घरों की बिजली गुल हो गई. दिन में गर्मी व उमस से हजारों नागरिक परेशान होते रहे.

पहली घटना वायुसेनानगर फीडर के अंतर्गत 11 केवी केबल को पीडब्ल्यूडी का कार्य कर रहे ठेकेदार के जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया जिसके चलते सादिकाबाद, जाफरनगर, टीचर कालोनी, रोज कालोनी, राजाराम सोसाइटी के 8,000 घरों की बिजली गुल हो गई. एसएनडीएल की टीम ने सभी इलाकों में अन्य फीडरों से बिजली डायवर्ट कर व्यवस्था सुचारु की.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कई बस्तियों में परेशानी
दूसरी घटना गांधीबाग में हुई जहां आईपीडीएस वेंडर ने केबल खोद डाला. वहीं लिंक रोड पर भी नेशनल हाईवे का काम करने वाले वेंडर ने केबल ध्वस्त कर दिया. तीनों घटनाओं के चलते पूनम चेम्बर फीडर अंतर्गत आने वाले राजनगर, छावनी, विजयनगर, नेल्शन चौक इलाके के 4000 घरों की बिजली गुल हुई. वहीं लिंक रोड फीडर के तहत आने वाले सदर, गड्डीगोदाम, माउंट रोड, गांधी चौक सदर एरिया के 3000 घरों की बिजली गुल हुई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.