Published On : Wed, Aug 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

15 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

Advertisement

नागपुर. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया. इस प्रकरण में यशोधरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं. 9वीं कक्षा में पढ़ते समय उसके एक युवक से प्रेम संबंध बने. माता-पिता रोजी-रोटी के चक्कर में घर से निकल जाते थे. इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर पर आता था. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. वह गर्भवती हो गई. इस बारे में उसने युवक को बताया, लेकिन युवक ने हाथ झटक लिए और उससे दूरी बना ली.

परिजनों को जानकारी देने पर घर का वातावरण खराब होगा और पिटाई होगी यह सोचकर उसने किसी को कुछ नहीं बताया. 6 महीने की गर्भवती होने पर शारीरिक बदलाव होने लगे. मां ने उससे पूछताछ की लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं थी. परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने बताया कि बहुत देर हो गई है और अब गर्भपात नहीं हो सकता. ऐसे में परिजनों के सामने भी कोई विकल्प नहीं बचा था. मां ने बच्ची की देखभाल शुरू कर दी और बच्चों को जन्म देने का निर्णय लिया गया.

सोमवार को किशोरी बाथरूम में गिर गई. माता-पिता उसे मेयो अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने बताया कि तुरंत प्रसूति करवानी होगी. तुरंत बच्चे की डिलीवरी करवाई गई. बच्ची की उम्र कम होने के कारण मेयो पुलिस बूथ को जानकारी दी गई. यशोधरानगर पुलिस अस्पताल पहुंची. किशोरी की हालत ठीक नहीं थी. इसीलिए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. पीड़ित किशोरी से पूछताछ में ही उसके साथ दुष्कर्म करने वाले की जानकारी मिल पाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.