Published On : Wed, Oct 11th, 2017

मनपा चुनाव अपडेट: प्रभाग 35 में उपचुनाव के लिए हुए 24.33% मतदान

Advertisement

voting

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 35(अ) के भाजपा नगरसेवक नीलेश कुंभारे के निधन बाद उपचुनाव का निर्णय लिया गया। जिसके तहत बुधवार को मतदान लिया गया। मतदान में लगभग 24.33% मतदाताओं ने भाग लिया।

मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया। भाजपा ने इस उपचुनाव के लिए सभी दलों ने ताकत झोंक दिया। इनका मानना है कि भाजपा उम्मीदवार संदीप गवई की जीत पक्की है। सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी शेष है। भाजपा का ही अन्य खेमा कम मतदान को लेकर जीत के प्रति आशंकित है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं कांग्रेसियों का कहना था कि उनका उम्मीदवार स्थानीय होने से हुए मतदान का बड़ा हिस्सा उनके हिस्से में आएगा।

क्षेत्र में मिली जुली प्रतिक्रिया के अनुसार भाजपा व कांग्रेस में भिड़ंत जरूर है। लेकिन भाजपा उम्मीदवार जीत के करीब नज़र आ रहा है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज थोरात थे, उन्होंने पिछले चुनाव में 9307 मत हासिल किये थे। शेष अन्य उम्मीदवार 3000 के अंदर मत लेकर निपट जाएंगे। गुरुवार, 12 अक्टूबर की दोपहर तक मतगणना पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement

उल्लेखनीय यह है कि आज सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5.30 बजे तक लगभग 24.33% (14035 लगभग) मतदान हुआ। दोपहर 2 बजे तक मात्र 18 %, दोपहर साढ़े 4 बजे 20% मतदान दर्ज किया गया। प्रभाग में कुल 57693 मतदाता हैं। चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges