Published On : Wed, Mar 3rd, 2021

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 14,989 नए COVID-19 केस, 98 की मौत

Advertisement

नागपुर– भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में बुधवार को फिर वृद्धि देखने को मिली है. आज 15000 के करीब नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 12,000 से थोड़ा अधिक था. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14,989 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं. इसके साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,11,39,516 हो गई है. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 98 मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक 1,57,346 मरीजों की मौत हुई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13123 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 1,08 करोड़ (1,08,12,044) मरीज खतरनाक वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. दैनिक आधार पर, नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस की संख्या एक बार फिर बढ़ गई है. देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 170126 हो गई है यानी इतने मरीजों का अभी इलाज चल रहा है.

इस बीच, देश में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हो चुका है. इस चरण में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों और गंभीर बीमारी या एक से अधिक बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. कोविड-19 का राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के साथ शुरू हुआ था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि शाम 7 बजे तक के अस्थायी आंकड़े के मुताबिक अब तक टीके की कुल 1,54,61,864 खुराक दी जा चुकी है. इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,34,981 लाभार्थी और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के 60,020 लाभार्थी भी शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.