नागपुर: शहर में कई दिनों से रूठा हुआ मानसून शुक्रवार रात को जमकर बरसा. शाम से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे थे. जिसके कारण उम्मीद थी कि शहर में जमकर बारिश होगी. हालांकि इसको लेकर पहले ही मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि 18 अगस्त और 19 अगस्त को शहर में जोरदार बारिश होगी. अमूमन कुछ वर्षों में ऐसा दिखाई देने लगा है कि मौसम विभाग द्वारा की गई बारिश की जानकारी गलत होने लगी थी. लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम विभाग को सही ठहराया है.
शुक्रवार को रात से शुरू हुई तेज बारिश करीब 3 घंटों तक होती रही. जिसके कारण पीने के पानी पर गहराए संकट से थोड़ी बहुत प्रशासन को राहत पहुंची, साथ ही इस बारिश ने किसानों को भी राहत पहुचाई है. शुक्रवार रात को तीन घंटों में करीब 141.9 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान प्रादेशिक मौसम केंद्र ने लगाया है. शनिवार को भी विदर्भ में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान मौसम केंद्र ने लगाया है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




