
नागपुर: शायद ही ऐसा किसी का बचपन हो जिसने कागज़ का हवाई जहाज़ बनाकर उसे हवा में न उड़ाया हो, उत्सुकता और कौतुहल हर बचपन को ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन नागपुर के एक 14 वर्षीय बालक महेश्वर ढोणे ने कल्पनाशीलता के दम पर थर्माकोल शीट की मदत से ऐसा विमान बनाया है जो बाकायदा हवा में उड़ता है। महेश्वर ने बाकायदा अपने ख़ास विमान में यंत्र लगाकर रिमोट के सहारे इसे उड़ाया भी, उसके इस कला और विमान की शहर भर में चर्चा हो रही है। नागपुर के लोग कम उम्र के इस बालक की कला कायल हो गए है उन्हें लगता है की उसकी इस कृति की ‘लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड’ दखल लेगा।
आम तौर पर हम चीजों को इस्तेमाल कर बेकार होने पर फेंक देते है। पर कचरे से कलाकारी करने की सुध सिर्फ कलाकार ही ले पाता है। थर्माकोल शीट का इस्तेमाल कई बार होता है मगर अक्सर इसका इस्तेमाल कचरे के रूप में ही होता है। लेकिन इसी थर्माकोल शीट का इस्तेमाल कर महेश्वर के दिमाग में हवा में उड़ने वाले विमान की कल्पना जागी। कल्पना रूप देते हुए उसने अपनी सोच को साबित भी कर दिखाया।
महेश्वर द्वारा तैयार किया गया विमान 85 सेंटीमीटर का है, इसमें बाकायदा पंख लगा है हूबहू किसी हवाई जहाज़ की तरह दिखने वाले महेश्वर के प्लेन की डिजाइन उनसे खुद बनाई है। महेश्वर को उसकी कृति को तैयार करने में कई दफ़ा नकमियाबी भी हाँथ लगी लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसे अपने विमान को तैयार करने में 6 महीने का वक्त लगा। विमान में 12 वोल्ट की’ ब्रशलेस मोटर के साथ 12 वोल्ट की बॅटरी लगी है। महेश्वर के काम में एरोविजन के राजेश जोशी ने और उसके माता पिता ने उसका साथ दिया।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर मार्च ...#news #update #maharashtranews #maharashtra
लकड़गंज पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई जबरी लूट की वारदात.. #nagpurnews...
यशोधरानगर पुलिस ने एक साथ चोरी के मामलों का किया खुलासा.. #nagpurnews...
संपूर्ण कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर रैली ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra
ऑपरेशन टाइगर की अटकलें निराधारः राउत #news #latestnews #maharashtranews #maharashtra







