Published On : Wed, Mar 14th, 2018

यवतमाल के गांव में जहरीले पानी का कहर, 14 लोगों की मौत, 38 अस्पताल में भर्ती

Advertisement

यवतमाल: महाराष्ट्र के एक गांव से दुखद खबर सामने आई है जहां जहरीला पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 38 लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है. इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि एक 250 फुट बोरवेल से निकलने वाले दुषित पानी की वजह से गांव के लोगों की मौत हो रही है. इस बात की शिकायत पहले भी स्थानीय प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला यवतमाल जिले के एक गांव का है. जहरीला पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण हॉस्पिटल के डॉ. अभ्यूदय मेघे ने बताया कि इस मामले में 38 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं जिनमें करीब 13 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉ. अभ्यूदय मेघे ने बताया कि सभी में किरेटिन की ज्यादा मात्रा पाई गई है. पानी में नाइट्रेट की मात्रा भी ज्यादा मिली है.

वहीं ग्रामीणों का इस मामले में कहना है कि जहरीले पानी की शिकायत उन्होंने काफी पहले ही स्थानीय प्रशासन से की थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई. यहां तक पानी के जांच तक के लिए कोई नहीं आया. लोगों के मरने पर भी प्रशासन चुप बैठा रहा. आपको बता दें कि बीते साल यवतमाल में जहरीले कीटनाशक की चपेट में आकर 20 किसानों की जान गई थी. इसके साथ ही करीब 700 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.