नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी कई कारणों से लगातार चर्चा में रहती है, ताजा कारण हैं, नागपुर शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की संख्या! नागपुर शहर की सीमा में 12 लाख 86 हजार 88 पंजीकृत वाहन हैं। इनमें सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों की संख्या है। हर तीसरे नागपुर वासी के पास अपनी खुद की दुपहिया है। कुल दुपहिया 10 लाख 75 हजार 807 हैं और जब तक आप यह खबर पढ़ रहे हैं इनकी संख्या में इजाफा हो चुका होगा। वाहनों की यह संख्या इस बात का भी प्रमाण है कि नागपुर में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था कितनी बुरी तरह चरमरायी हुई है!
मजेदार बात यह है कि प्रतिदिन औसतन 35 वाहन नागपुरवासियों के बेड़े में जुड़ते जा रहे हैं। गत वर्ष यानी 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 के बीच नागपुर की सड़कों पर 13 हजार 64 वाहन और दौड़ने लगे। सूचना अधिकार कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने स्थानीय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सूचना के अधिकार की तहत यह जानकारी प्राप्त की है।
नागपुर की सड़क पर इतने वाहनों की संख्या का मतलब है कि सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी हुई है। ज्यादातर वाहनों की संख्या पिछले दस सालों में बढ़ी है। दस साल पहले ही शहर बस सेवा को राज्य सरकार के संचालन से छीनकर निजी ऑपरेटर के हाथ में दे दिया गया था। निजी ऑपरेटर ने शहर बस सेवा की व्यवस्था और स्वरुप दोनों का कबाड़ा कर दिया। फलस्वरुप नागरिकों ने निजी दुपहिया वाहनों की खरीद में ही अपनी भलाई समझी। नागपुर वासियों के पास 1 लाख 9 हजार 181 कार हैं।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ ने गत आर्थिक वर्ष में 66 लाख 74 हजार रुपए, 633 वाहन धारकों को उनके मन-मुताबिक नंबर देकर कमाए हैं। मजेदार तथ्य यह भी है कि आरटीओ के पास नागपुर शहर बस सेवा के लिए कोई अधिकृत आंकड़ा नहीं है, तुक्के के तौर पर यह बताया गया है कि लगभग 400 बसें निजी ऑपरेटर द्वारा जल्दी ही नागपुर की सड़कों पर दौड़ाई जाएंगी।
सूचना के अधिकार की तहत प्राप्त कुल वाहनों की संख्या का विवरण इस प्रकार है;
दुपहिया : 10, 75, 807
मोटर कार : 1, 09, 181
जीप : 31, 484
यात्री ऑटोरिक्शा : 4, 805
निजी ऑटोरिक्शा : 4, 076
टूरिस्ट टैक्सी एयर कंडीशनर : 2,891
टूरिस्ट टैक्सी नॉन एसी : 1, 018
छह सवारी यात्री वाहन : 1,764
ठेके पर चलने वाले यात्री वाहन : 913
स्लीपर कोच : 22
स्कूल बस : 752
निजी सेवा वाहन : 1,317
क्रेन : 143
एम्बुलेंस : 639
तीन चक्का डिलीवरी वैन : 7, 307
चार चक्का डिलीवरी वैन : 15, 325
मालवाहक ट्रक : 12, 086
वॉटर टैंकर : 318
केरोसीन टैंकर : 844
डीजल टैंकर : 493
पेट्रोल टैंकर : 275
अन्य टैंकर : 659
कृषि ट्रैक्टर : 5, 486
कृषि ट्रेलर : 5, 405
अन्य वाहन : 1, 256
नोट : वाहनों की इस संख्या में नागपुर की सड़क पर दौड़ते सैकड़ों अनाधिकृत वाहनों के आंकड़ें शामिल नहीं हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews





