Published On : Mon, Jun 8th, 2020

12 साल के बच्चे ने जमा किए पैसों से दिव्यांगो को बांटी राशन सामग्री

Advertisement

सौंसर– ढाई महिने से जारी लॉक डाउन के कारण गरीब लोगों को जीवन निर्वाह की समस्या का सामना करना पड़ रहा, अनेक सेवाभावी लोग और संस्थाएं जरूरत मंद लोगों की मदद कर रही हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने आसपास के लोगो को मदद करने की अपील की थी,प्रधानमंत्री की अपील पर छिंदवाड़ा के सौंसर के 12 साल के अथर्व संजय ठाकरे ने साइकिल के लिए जमा किए पैसों से राशन सामग्री खरीद कर दिव्यांगो और जरूरतमंदो को वितरित की।

7 वी कक्षा में पढ़ने वाले अथर्व के पिता संजय ठाकरे ने बताया कि दो साल से वो साइकिल के लिए पैसे जमा कर रहा था, 20 जून को उसके जन्मदिन पर साइकिल लेने की उसकी इच्छा थी लेकिन मन की बात में प्रधानमंत्री की अपील सुनकर उसने कहा कि मैं साइकिल के लिए जमा किए पैसे जरूरत मन्दो के लिए देना चाहता हूँ, उसने जमा किये हुए सात हजार रु देकर एक एनजीओ से जुड़े हुए दिव्यांग और जरूरत मंद लोगों को राशन किट वितरित की। इन लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अथर्व भी खुश हुआ । अथर्व के इस काम के लिए लोगों ने उसकी प्रशंसा की। अथर्व के माता सौंसर के ग्राम जाम की सरपंच हैं और पिता व्यवसायी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.