Published On : Mon, Oct 8th, 2018

12 साल के चौधरी मो. मोईज़ यूसुफ ने तैराकी ममें पाया गोल्ड मेडल

Advertisement

नागपुर: एन.आय.टी इंटरनॅशनल स्वीमिंग पुल में 1 से 3 अक्टूबर तक सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में 12 साल के चौधरी मोहम्मद मोईझ यूसुफ ने पहले दिन 50 मीटर बॅक स्ट्रोक स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में सिल्वर मेडल लिया और 2 अक्टूबर को 100 मीटर बॅक स्ट्रोक स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में गोल्ड मेडल हासिल कर नया रेकॉर्ड स्थापित किया. इसके बाद 3 अक्टूबर को 200 मीटर बॅक स्ट्रोक स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में सिल्वर मेडल हासिल किया.

चौधरी मोहम्मद मोईझ युसूफ दक्षिण मुंबई के सेंट पीटर स्कूल, मजगांव में 7 वीं कक्षा के छात्र हैं. अब तक उसने अपने स्वीमिंग करिअर में 16 गोल्ड, 8 सिल्वर, और 8 ब्रॉन्ज़ मेडल और एक चॅम्पियनशिप ट्रॉफी हासिल किया है. बॉम्बे वाय.एम.सी. से मनोज बालेकर, नितीन हेगिष्टे के मार्गदर्शन में युसूफ ने स्वीमिंग की ट्रेनिंग ली है.

यह तैराकी क्षेत्र में नया, उभरता हुआ राज्य स्तरीय सीतारा है, जो भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकता है, जरूरत है सरकार की तरफ से हरसंभव इसे मदद मिले.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.