Published On : Sat, Feb 6th, 2021

भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले आए, कुल मामले 1,08,14,304 हुए

Advertisement

नागपुर– भारत में Covid-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,590 है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है. सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए। देश में 24 घंटे की अवधि में इस बीमारी के कारण 95 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई.

देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, शुक्रवार को 7,40,794 नमूनों की जांच होने के साथ ही देश में पांच फरवरी तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे. यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गये थे.

देश में 95 संक्रमितों की मौत हुई जिनमें 40 महाराष्ट्र में और 19 केरल में हुई हैं. देश में अब तक कुल 1,54,918 लोगों की मौत हुई जिनमें से 51,255 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,379, कर्नाटक में 12,230, दिल्ली में 10,873, पश्चिम बंगाल में 10,201, उत्तर प्रदेश में 8,682, आंध्र प्रदेश में 7,158, पंजाब में 5,635 और गुजरात में 4,393 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमारे आँकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ किया रहा है.”

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.