नागपुर: ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष और मंत्रोच्चार के बीच 1101 किलोग्राम के महालड़डू का महाभोग भास्कर परिवार की ओर से बुधवार को टेकड़ी गणेश को अर्पित किया गया। गणेशजी को अर्पित महालड़डू का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं।
नागपुर में सफलतम 15 वर्ष के उपलक्ष में दैनिक भास्कर की ओर से महाभोग का आयोजन किया गया। भास्कर समूह के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, संचालक सुमित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल तथा नेहा अग्रवाल ने सर्वप्रथम गणेशजी का पूजन किया। आरती के बाद 1101 किलोग्राम के महालड्डू का महाभोग चढ़ाते ही मंदिर परिसर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर महापौर नंदा जिचकार, सांसद अजय संचेती, कृपाल तुमाने, विधायक गिरीश व्यास, सुधाकर कोहले, डा. मिलिंद माने, विकास कुंभारे, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, मनपा सत्ता पक्ष नेता संदीप जोशी, मनपा आयुक्त अश्विन मुद्गल, पुलिस आयुक्त डा. व्यंकटेशम, संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजी बोडखे, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी शरद जिचकार, संपादक मणिकांत सोनी, महाप्रबंधक सतीश रांका, वाइस प्रेसीडेंट एस. वेणुगोपाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




