Published On : Sat, Nov 19th, 2016

भंडारा-गोंदिया विधानपरिषद चुनाव में 100 फीसदी मतदान

Advertisement

mlc-election

नागपुर : भंडारा-गोंदिया विधानपरिषद का मतदान शनिवार को संम्पन हुआ। चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए भंडार गोंदिया में कुल चार मतदान केंद्र बनाये गए थे। भंडारा-गोंदिया की विधानपरिषद सीट में गोंदिया से 142 जबकि भंडार में 150 और सड़क अर्जुनी तहसील में 57 मतदारो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलकर इस सीट के लिए विभिन्न स्थानीय निकायों के कुल 387 जनप्रतिनिधियो के पास मतदान का अधिकार था। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुयी मतदान प्रक्रिया में सभी मतदाताओ ने अपने मतदान का प्रयोग किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल का गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में चुनाव के परिणाम दिलचस्प आने की उम्मीद है। यह सीट फ़िलहाल राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के कब्जे में है। चुनाव में राष्ट्रवादी पार्टी की तरफ से राजेन्द्र जैन जबकि बीजेपी की ओर से नागपुर महानगरपालिका में मौजूदा नगरसेवक परिणय फुके मैदान में थे। इस चुनाव में काँग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाया जिस वजह से पहली बार त्रिकोणी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। काँग्रेस की ओर से प्रफुल्ल अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। जिस वजह से चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो गयी इस तीनो के अलावा अन्य पाँच उम्मीदवार भी मैदान में थे। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे है पर असल में किसका दावा पक्का है यह आगामी 22 नवंबर को साफ हो पायेगा जब चुनाव के परिणाम सामने आयेगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.